Sunday, May 28, 2023
Homeमध्य पूर्वक्राउन प्रिंस सलमान बिन हम्माद अल खलीफा बने बहरीन के नये प्रधानमंत्री

क्राउन प्रिंस सलमान बिन हम्माद अल खलीफा बने बहरीन के नये प्रधानमंत्री

बहरीन के आंतरिक धार्मिक कलह को शांत करने के लिए युवा क्राउन प्रिंस सलमान बिन हम्माद अल खलीफा को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।

मनामा: बहरीन के शाह हमाद बिन इसा अल खलीफा ने क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमाद अल खलीफा को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। बहरीन की सरकारी समाचार एजेंसी बीएनए ने शाही परिवार की ओर से इस संबंध में जारी एक कार्यकारी आदेश के हवाले से यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि इससे पहले बहरीन के प्रधानमंत्री खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का बुधवार को निधन हो गया था। 84 वर्षीय खलीफा बिन सलमान अल खलीफा लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अमेरिका में अपना इलाज करवा रहे थे।

उनके नाम दुनिया में किसी भी सरकार के सबसे लंबे समय तक प्रमुख रहने का रिकाॅर्ड है। बहरीन ने उनके निधन पर एक सप्ताह के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बहरीन के शाह ने क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमाद अल खलीफा को तत्काल प्रभाव से देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। बहरीन के शाही परिवार के पास संसद की सलाह लिये बिना ही देश के प्रधानमंत्री की नियुक्ति करने का अधिकार है।

क्षेत्रीय विशेषज्ञों का मानना है कि बहरीन के आंतरिक धार्मिक कलह को शांत करने के लिए ही युवा क्राउन प्रिंस को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। बहरीन के शिया मुसलमानों ने मरहूम प्रधानमंत्री पर उनके अधिकारों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

[हम्स लाईव]

Stay Connected

1,913FansLike
502FollowersFollow
433FollowersFollow
RELATED ARTICLES

Stay Connected

1,913FansLike
502FollowersFollow
433FollowersFollow

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes