30.1 C
Delhi
Saturday, September 30, 2023

लश्कर के आतंकी साजिद मीर की जानकारी के लिए अमेरिका ने 5 मिलियन डॉलर के इनाम की घोषणा की

इंडियालश्कर के आतंकी साजिद मीर की जानकारी के लिए अमेरिका ने 5 मिलियन डॉलर के इनाम की घोषणा की

यूएस स्टेट डिपार्ट्मन्ट ने दो दिन पहले कहा था कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है। 26/11 के मुंबई हमले की 12 वीं वर्षगांठ पर, अमेरिका ने ऐसा कहा था।

नई दिल्ली: अमेरिका ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादी साजिद मीर को मुंबई में 2008 के हमलों में उसकी भूमिका के लिए गिरफ्तार करने या दोषी ठहराए जाने की सूचना के लिए 5 मिलियन डॉलर तक के इनाम की घोषणा की है।

“पाकिस्तान स्थित विदेशी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ सदस्य, साजिद मीर को नवंबर 2008 में मुंबई, भारत में आतंकवादी हमलों में शामिल होने के लिए वांटेड है।

यूएस स्टेट डिपार्ट्मन्ट (विदेश विभाग) ने हाल ही में कहा था कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है। विदेश विभाग ने एक ट्वीट में कहा था कि अमेरिका ने अपराधियों को पकड़ने और पीड़ितों , जिसमें छह अमेरिकी भी शामिल हैं, के लिए न्याय सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।

दी रिवार्ड फॉर जस्टिस प्रोग्राम (The rewards for Justice program) इन हमलों में उनकी भूमिका के लिए साजिद मीर के किसी भी देश में गिरफ्तारी या दोष सिद्ध होने के लिए $ 5 मिलियन तक का इनाम पेश कर रहा है। माना जाता है कि मीर पाकिस्तान में है। ऐसा “यूएस रिवार्ड्स फॉर जस्टिस के एक बयान में कहा गया है।

26 नवंबर, 2008 को, पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर द्वारा प्रशिक्षित 10 आतंकवादियों ने मुंबई के कई ठिकानों में समन्वित हमले किए जिसमें ताजमहल होटल, ओबेरॉय होटल, लियोपोल्ड कैफे, नरीमन (चबाड) हाउस, और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस शामिल हैं। इनमें छह अमेरिकियों सहित 166 लोग मारे गए थे।

26/11 के मुंबई हमले की 12 वीं वर्षगांठ पर, अमेरिका ने कहा था कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए भारत के साथ खड़ा है।

[हम्स लाईव]

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles

× Join Whatsapp Group