Tuesday, June 6, 2023
Homeइंडियाभाजपा ने असम के 70 प्रत्याशी घोषित किये

भाजपा ने असम के 70 प्रत्याशी घोषित किये

भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया था।

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने असम विधानसभा के लिए आज 70 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए, जिनमे मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को माजुली और वित्त मंत्री डॉ हेमंत बिश्व शर्मा को जालुकबरी क्षेत्र से उतारा गया है।

भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह सूची जारी की।
यहां भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया था।

बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, थावर चंद गहलोत, नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के संगठन महासचिव बी. एल. संतोष, पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वैजयंत पांडा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा पार्टी नेता जुएल ओरांव शामिल हुए थे।

Stay Connected

1,913FansLike
502FollowersFollow
433FollowersFollow
RELATED ARTICLES

Stay Connected

1,913FansLike
502FollowersFollow
433FollowersFollow

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes