Monday, May 29, 2023
Homeएशियाम्यांमार में तख्तापलट के बाद अब तक 138 प्रदर्शनकारियों की मौत: संयुक्त...

म्यांमार में तख्तापलट के बाद अब तक 138 प्रदर्शनकारियों की मौत: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने म्यांमार में शांतिपूर्ण तरीके से हो रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया है।

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की एक रिपोर्ट के अनुसार, 1 फरवरी के सैन्य तख्तापलट के बाद से म्यांमार में हिंसा में कम से कम 138 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी हैं।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह जानकारी दी।

श्री डुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के अनुसार 1 फरवरी से म्यांमार में हिंसा में कम से कम 138 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है जिसमें महिलाएं और बच्चे शामिल है।

प्रवक्ता के अनुसार, अकेले रविवार को हुई हिंसा में 38 लोगों की मौत हो गई है। यह हिंसा यंगून के हलायिंग थायर इलाके में हुई।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने म्यांमार में शांतिपूर्ण तरीके से हो रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया है। श्री गुटेरेस ने म्यांमार के पड़ोसी देशों सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय से म्यांमार के लोगों और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ एकजुटता दिखाने की को अपील की है।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी सदस्य देशों ने भी पिछले सप्ताह एक बयान जारी कर म्यांमार में सैन्य अभियान की कड़ी निंदा की थी।
[हम्स लाईव]

Stay Connected

1,913FansLike
502FollowersFollow
433FollowersFollow
RELATED ARTICLES

Stay Connected

1,913FansLike
502FollowersFollow
433FollowersFollow

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes