33.1 C
Delhi
Thursday, September 28, 2023

स्वेज नहर में अटका हुआ जहाज हटाया गया, जहाजों का आवाजाही फिर से शुरू

विश्वस्वेज नहर में अटका हुआ जहाज हटाया गया, जहाजों का आवाजाही फिर से शुरू

 

एमवी गेविन विश्व का सबसे बड़ा मालवाहक जहाज है। यह चीन से नीदरलैंड पोर्ट रॉटरडैम जा रहा था। तभी रास्ते में स्वेज नहर में जहाज घूम गया और अटक गया इससे नहर का रास्ता जाम हो गया। मिस्र के अधिकारियों ने बताया कि तेज हवा के कारण जहाज धूम गया और अटक गया।

काहिरा: मिस्र की स्वेज नहर में करीब एक सप्ताह से फंसे हुए मालवाहक जहाज को हटा दिया गया है जिसके साथ ही इस नहर में जहाजों की आवाजाही दोबारा शुरू हो गई है।

मिस्र के राष्ट्रपति के सलाहकार ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इस जहाज का नाम एमवी एवर गिवेन है, जो करीब 400 मीटर लंबा और 59 मीटर चौड़ा है। यह मालवाहक जहाज चीन से नीदरलैंड की ओर जा रहा था। पिछले एक सप्ताह से स्वेज नहर में इस जहाज के अटकने से कम से कम 367 जहाज फंस गए थे। अब रास्ता खुलने से यह जहाज यहां से निकल सकेंगे।

एमवी एवर गिवेन जहाज विश्व का सबसे बड़ा मालवाहक जहाज है। यह चीन से नीदरलैंड के पोर्ट रोटेरडम जा रहा था। तभी रास्ते में स्वेज नहर में जहाज घूम गया और अटक गया। इससे नहर का रास्ता जाम हो गया। मिस्र के अधिकारियों ने बताया था कि तेज हवा की वजह से जहाज घूम गया और फंस गया था।

व्यापार की दृष्टि से स्वेज नहर बहुत महत्व रखती है। इस नहर को व्यापार के लिए 1869 में खोला गया था। यह नहर एशिया को यूरोप से और यूरोप को एशिया से जोड़ती है। पूरे विश्व में तेल का जितना व्यापार होता है, उसका 7 प्रतिशत इसी नहर के माध्यम से किया जाता है। वहीं वैश्विक व्यापार का 10 प्रतिशत व्यापार भी स्वेज नहर से ही होता है।

[हम्स लाईव]

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles

× Join Whatsapp Group