33.1 C
Delhi
Thursday, September 28, 2023

इंडोनेशिया में तूफानी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 50 लोगों की मौत

विश्वइंडोनेशिया में तूफानी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 50 लोगों की मौत

इंडोनेशिया में पिछले दो दिनों के दौरान तूफानी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए हैं। बचाव कार्यों के दौरान शवों के मिलने का सिलसिला जारी हैं, जिससे हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

जकार्ता: इंडोनेशिया में पिछले दो दिनों में तूफानी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत में लगातार मूसलाधार बारिश ने बाढ़ का रूप ले लिया, जबकि भूस्खलन के कारण बाढ़ रिले में कीचड़ और हर जगह बाढ़ ने सभी ओर तबाही मचाई है।

बचाव दल ने बचाव अभियान शुरू किया है। अब तक बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है, जबकि फ्लोरिस द्वीप के पूर्वी हिस्से में पुलों और सड़कों के नष्ट होने से यातायात बाधित हो गया है।

भूस्खलन से दर्जनों घर तबाह हो गए हैं, 9 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है, जबकि कई शव भी कीचड़ में बह गए हैं। बचाव कार्यों के दौरान शव के मिलने का सिलसिला जारी हैं, जिससे हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

50 से अधिक घायलों को अस्पतालों में लाया गया है, जिनमें से अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद घर लौटने की अनुमति दी गई है। 9 घायलों की हालत गंभीर है। यहां के अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले सप्ताह बारिश और खराब मौसम जारी रहेगा, इसलिए, समुद्र पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और नागरिकों को अपने घरों को अनावश्यक रूप से नहीं निकलने के निर्देश दिए गए हैं।

[हम्स लाईव]

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles

× Join Whatsapp Group