30.1 C
Delhi
Saturday, September 30, 2023

दुमका : सड़क हादसे में बालक की मौत, एक घायल

इंडियादुमका : सड़क हादसे में बालक की मौत, एक घायल

झारखंड में दुमका क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नौ वर्षीय सूरज हेम्ब्रम की मौत हो गयी जबकि सात वर्षीय चांद हेम्ब्रम गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुमका: झारखंड में दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गयी और एक अन्य बालक गम्भीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के जामा थाना क्षेत्र के पांदनपहाड़ी गांव के समीप सोमवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नौ वर्षीय सूरज हेम्ब्रम की मौत हो गयी जबकि सात वर्षीय चांद हेम्ब्रम गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूत्रों ने बताया कि दोनों भाई सोमवार को अपने चचेरे भाई की शादी में पांदनपहाड़ी गांव गये थे।

सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल बालक चांद हेम्ब्रम को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles

× Join Whatsapp Group