14.1 C
Delhi
Tuesday, December 5, 2023

उन्नाव में दो प्रधान प्रत्याशी की मौत से प्रधान पद का चुनाव रद्द

इंडियाउन्नाव में दो प्रधान प्रत्याशी की मौत से प्रधान पद का चुनाव रद्द

उत्तर प्रदेश में उन्नाव के सफीपुर में दो प्रधान प्रत्याशियों की मौत हो गई, जिस वजह से प्रधान पद का चुनाव रद्द कर दिया गया। अब तक जिले में नौ ग्राम पंचायतों में प्रधान पद का चुनाव रद्द किया जा चुका है।

उन्नाव: उन्नाव के सफीपुर में दो प्रधान प्रत्याशियों की मौत से आज हो रहा प्रधान पद का चुनाव रद्द कर दिया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां कहा कि विकासखंड फतेहपुर चौरासी की ग्राम पंचायत अहमदाबाद माथर की पद की प्रत्याशी पार्वती की रविवार को हृदयगति रुकने से मौत हो गई।

हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

इसके अलावा फतेहपुर गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद रावत को रविवार सुबह सांस लेने में दिक्कत हुई।

डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।

परिजन लखनऊ लेकर जा रहे थे, रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

राजेंद्र प्रसाद 2010 से 2015 तक फतेहपुर से प्रधान रहे थे।

सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय द्विवेदी ने बताया कि फतेहपुर गांव में प्रत्याशी की मौत की सूचना मिल गई थी।

इस कारण यहां पर प्रधान  का चुनाव रद्द कर दिया गया है।

अब तक जिले में नौ ग्राम पंचायतों में पद का चुनाव रद्द किया जा चुका है।

बिछिया के बदलीखेड़ा, बड़ौरा, इछौ ली व जमुका, बीघापुर के सगवर व लालगंज-प्रथम में चुनाव रद्द कर दिया गया है।

इसके अलावा सफीपुर के अटवा मोहाल ओसिया और सिकंदरपुर कर्ण के लखापुर में चुनाव भी रद्द कर दिया गया है।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles