Monday, May 29, 2023
Homeइंडियाशोपियां में मुठभेड़ , तीन आतंकवादी ढेर , एक ने किया समर्पण

शोपियां में मुठभेड़ , तीन आतंकवादी ढेर , एक ने किया समर्पण

शोपियां में सुरक्षा बल के जवान गांव में लक्षित इलाके की ओर बढ़ रहे थे, तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और हथगोले भी फेंके। इस दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये जबकि एक अन्य ने समर्पण कर दिया।

श्रीनगर: दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये जबकि एक अन्य ने समर्पण कर दिया।

तीनों अल-बद्र आतंकवादी समूह में नये भर्ती हुए थे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स (आर. आर), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी. आर. पी. एफ) और पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया

(आर. आर),  (सी. आर. पी. एफ) और पुलिस के विशेष अभियान समूह ने बुधवार की शाम शोपियां से करीब 10 किलोमीटर दूर कनिगाम में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था।

इस दौरान गांव से लगी सभी सड़कों को सील कर दिया गया।

आज सुबह सुरक्षा बल के जवान गांव में लक्षित इलाके की ओर बढ़ रहे थे, तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और हथगोले भी फेंके।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों की अपील पर आतंकवादी तौसीफ अहमद ने मुठभेड़ के दौरान समर्पण कर दिया।

आतंकवादियों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने भी अन्य को समर्पण के लिए कहा, लेकिन वे इसे अनसुना कर लगातार गोलीबारी करते रहे।

सुरक्षा बलों ने इसका माकूल जवाब दिया और मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये।

अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था।

Stay Connected

1,913FansLike
502FollowersFollow
433FollowersFollow
RELATED ARTICLES

Stay Connected

1,913FansLike
502FollowersFollow
433FollowersFollow

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes