Sunday, May 28, 2023
Homeइंडियाकोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर वृद्धि पर कांग्रेस ने मांगा मुख्यमंत्री से...

कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर वृद्धि पर कांग्रेस ने मांगा मुख्यमंत्री से जवाब

कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से अधिक पहुंच गयी है। देश में मृत्यु दर 1.15 प्रतिशत है, जबकि राज्य में यह 1.89 प्रतिशत हो गई है। अब तक राज्य में 6020 मौतें हो चुकी हैं। इसका जवाब मुख्यमंत्री को जनता को देना चाहिए।

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने गुरुवार को कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से अधिक पहुंच गयी है इसका जवाब मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को जनता को देना चाहिए।

श्री धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि देश में मृत्यु दर 1.15 प्रतिशत है, जबकि राज्य में यह 1.89 प्रतिशत हो गई है।
अब तक राज्य में 6020 मौतें हो चुकी हैं।

इनमें एक से 25 मई के बीच 3396 मौतें हुई हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री यह कहते नहीं अघाते कि राज्य में कोरोना की स्थिति में पहले से बहुत सुधार हुआ है।

उन्होंने राज्य की बिगड़ती कोरोना स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री से कहा कि वह राज्य के लोगों की जीवन रक्षा हेतु गंभीर कदम उठाएं।

उन्होंने राज्य में वैक्सीन की अनुपलब्धता पर भी सवाल करते हुए मुख्यमंत्री से मांग की कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की तरह सीधे प्रधानमंत्री से बात कर, जल्द से जल्द राज्य के लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए समुचित कदम उठाएं।

[हैम्स लाइव]

Stay Connected

1,913FansLike
502FollowersFollow
433FollowersFollow
RELATED ARTICLES

Stay Connected

1,913FansLike
502FollowersFollow
433FollowersFollow

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes