दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 956 कोरोना के नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 14,24,646 पहुंच गयी है जबकि 2,380 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 13,87,538 हो गयी।
नयी दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के एक हजार से कम यानी 956 नये मामले दर्ज किये गये तथा 2,380 और मरीजों ने इस महामारी को मात दे दी जबकि इस दौरान 122 और मरीजों की मौत हो गयी।
राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वालों की संख्या नए संक्रमितों से लगभग ढाई गुना अधिक रही। राजधानी में नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है। दिल्ली में शनिवार को सक्रिय मामले 1,546 और घट कर 13,035 रह गए।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 956 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 14,24,646 तक पहुंच गयी है जबकि 2,380 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 13,87,538 हो गयी।
इस दौरान 122 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 24,073 पर पहुंच गया। राजधानी में मृत्यु दर महज 1.69 फीसदी रह गयी है। मृतकों के मामले में देशभर में दिल्ली तीसरे स्थान पर है।
राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 80,473 नमूनों का परीक्षण किया गया। और प्रत्येक 10 लाख आबादी पर जाँच का औसत 10,08,505 है।
इस बीच राजधानी में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या घट कर 20,805 पहुंच गयी है।
[हैम्स लाइव]