राहुल गांधी ने ट्वीट किया, राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है। पेट्रोल पम्प पर बिल देते समय आपको मोदी सरकार द्वारा किया गया महंगाई में विकास दिखेगा। टैक्स बढ़ोतरी, टैक्स वसूली महामारी की लहरें लगातार आती जा रही हैं।
नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर जारी टैक्स बढ़ोतरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए सोमवार को कहा कि उनके शासन में टैक्स बढ़ोतरी की लहरें लगातार आ रही है जिससे महंगाई आसमान छू रही है और आम लोगों का जीना दूभर हो गया है।
श्री गांधी ने ट्वीट किया…
कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है।
पेट्रोल पम्प पर बिल देते समय आपको मोदी सरकार द्वारा किया गया महंगाई में विकास दिखेगा।
टैक्स वसूली महामारी की लहरें लगातार आती जा रही हैं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 7, 2021
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी टैक्स बढ़त को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए ट्वीट किया…
भयंकर जनलूट – पिछले 13 महीने में पेट्रोल ₹25.72 डीज़ल ₹23.93 प्रति लीटर महँगा हुआ!
कई राज्यों में ₹100 प्रति लीटर पार हुआ।
पेट्रोल-डीज़ल में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी के लिए कच्चे तेल की क़ीमतें नहीं, मोदी सरकार द्वारा बढ़ाए गए टैक्स ज़िम्मेदार हैं।#PetrolDieselPriceHike pic.twitter.com/knPNV7C4S9
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) June 7, 2021
[हैम्स लाइव]