33.1 C
Delhi
Thursday, September 28, 2023

अफ्रीकी देश नाइजर में सशस्त्र हमलावरों ने 19 ग्रामीणों की हत्या की

अफ्रीकाअफ्रीकी देश नाइजर में सशस्त्र हमलावरों ने 19 ग्रामीणों की हत्या की

नाइजर में हमलावरों मोटरसाइकिल पर आए, हमलावरों ने तीन गांवों पर हमला किया और दुकानों में लूटपाट कर 19 लोगों की हत्या कर दी।

नियामे: अफ्रीकी देश नाइजर के टिलबेरी क्षेत्र में सशस्त्र हमलावरों ने कम से कम 19 लोगों की हत्या कर दी। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है।

एक्टुनाइजर न्यूज आउटलेट ने शुक्रवार को रिपोर्ट दी कि हमलावरों ने टिलबेरी क्षेत्र में तोंदिकीविडी शहर के तीन गांवों पर हमला किया। जोकि माली की सीमा के निकट है।

रिपोर्ट के अनुसार गुरूवार को मोटरसाइकिल पर आए हमलावरों ने तीन गांवों पर हमला किया और दुकानों में लूटपाट की।

इस अफ्रीकी देश में अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी समूह सक्रिय हैं।

किस समूह ने गांवों पर हमला किया इसका पता नहीं चला है।

[हैम्स लाइव]

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles

× Join Whatsapp Group