18.1 C
Delhi
Friday, December 1, 2023

पुष्कर सिंह धामी बनेंगे उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री रविवार को लेंगे पद की शपथ

इंडियापुष्कर सिंह धामी बनेंगे उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री रविवार को लेंगे पद की शपथ

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को पत्र सौंप कर, खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी को विधान मंडल दल का नेता और उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री चुने जाने की जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी है।

देहरादून: उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी रविवार को शपथ लेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को पत्र सौंप कर, खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी को विधान मंडल दल का नेता चुने जाने की जानकारी दी है।

सूत्रों ने बताया कि श्री धामी कल राज्य के  मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।

[हैम्स लाइव]

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles