30.1 C
Delhi
Saturday, September 30, 2023

उत्तर प्रदेश: पंचायत चुनाव में हिंसा, महिलाओं से दुर्व्यवहार शर्मनाक: कांग्रेस

इंडियाउत्तर प्रदेश: पंचायत चुनाव में हिंसा, महिलाओं से दुर्व्यवहार शर्मनाक: कांग्रेस

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश ब्लॉक चुनाव के लिए नामांकन के दौरान महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए योगी सरकार पर निशाना साधा है।

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में प्रखंड प्रमख के चुनाव में नामांकन के दौरान हिंसा तथा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि राज्य में अराजकता कि माहौल है।

श्री गांधी ने शनिवार को ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश में ‘हिंसा’ का नाम बदलकर ‘मास्टरस्ट्रोक’ रख दिया गया है।”

इसके साथ ही उन्होंने एक खबर की कटिंग भी पोस्ट की है जिसमे लिखा है “उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रखंड प्रमुखों के चुनाव में आठ जुलाई को नामांकन के दौरान कन्नौज, लखीमपुर खीरी सीतापुर उन्नाव गोरखपुर से हिंसा तथा महिलाओं के साथ महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया।

श्रीमती वाड्रा ने कहा, “कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने भाजपा विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे व उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई थी। आज एक महिला का नामांकन रोकने के लिए भाजपा ने सारी हदें पार कर दीं। सरकार वही। व्यवहार वही।”

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी महासचिव ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें एक महिला को नामांकन के लिए जाने से जबरन रोकने के प्रयास हो रहा है और उसके साथ साथ दुर्व्यवहार की जा रही है।

[हम्स लाईव]

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles

× Join Whatsapp Group