33.1 C
Delhi
Monday, September 25, 2023

ट्रक की टक्कर से कार सवार 4 लोगों की मौत, एक अन्य घायल

इंडियाट्रक की टक्कर से कार सवार 4 लोगों की मौत, एक अन्य घायल

पुलिस सूत्रों के अनुसार भोपाल मंडीदीप मार्ग तेज रफ्तार कार पीछे से एक ट्रक में जा घुसी, इस वजह से कार सवार 4 लोगों की मौत और एक अन्य घायल हो गया।

भोपाल: भोपाल के समीप मिसरोद थाना क्षेत्र में आज तड़के ट्रक से टकराने के कारण कार सवार 4 लोगों की मृत्यु हो गयी और एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार भोपाल मंडीदीप मार्ग पर तेज रफ्तार कार पीछे से एक ट्रक में जा घुसी, इस वजह से कार सवार 4 लोगों की मौत हो गयी। एक अन्य घायल को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान की जा रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के जरिए हादसे पर दुख व्यक्त हुए दिवंगत यात्रियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।

[हम्स लाईव]

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles

× Join Whatsapp Group