Sunday, May 28, 2023
Homeइंडियामध्यप्रदेश में दस वर्ष की बालिका की जंगल में हत्या, दुष्कर्म की...

मध्यप्रदेश में दस वर्ष की बालिका की जंगल में हत्या, दुष्कर्म की आशंका

पुलिस के अनुसार डाबरी गांव निवासी एक महिला जंगल करौंदे तोड़ने गयी थी। पीछे पीछे उसकी दस वर्षीय पुत्री भी चली गयी, लेकिन वह बालिका रास्ता भटक गयी और मां तक नहीं पहुंच पायी। इस बीच उसकी खोजबीन शुरू हुयी और शाम को उसका शव एक पेड़ पर लटका हुआ मिला।

विदिशा: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र में दस वर्ष की बालिका की हत्या कर दी गयी है। आशंका है कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार डाबरी गांव निवासी एक महिला जंगल करौंदे तोड़ने गयी थी। पीछे पीछे उसकी दस वर्षीय पुत्री भी चली गयी, लेकिन वह रास्ता भटक गयी और मां तक नहीं पहुंच पायी। इस बीच उसकी खोजबीन शुरू हुयी और शाम को उसका शव एक पेड़ पर लटका हुआ मिला।

सूत्रों ने कहा कि सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

लड़की का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर घटना के वास्तविक कारणों का पता लगने की संभावना है।

इस बीच पुलिस को उम्मीद है कि वह शीघ्र ही आरोपी तक पहुंच जाएगी।

[हैम्स लाइव]

Stay Connected

1,913FansLike
502FollowersFollow
433FollowersFollow
RELATED ARTICLES

Stay Connected

1,913FansLike
502FollowersFollow
433FollowersFollow

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes