Tuesday, June 6, 2023
Homeइंडियापेगासस जासूसी कांड इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार डरी...

पेगासस जासूसी कांड इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार डरी हुई है : तारिक अनवर

कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने कहा कि इजराइली सॉफ्टवेयर पेगासस के माध्यम से देश के प्रमुख लोगों की जासूसी कर मोदी सरकार ने यह साबित किया है कि वह भयभीत है और येन केन प्रकारेण सत्ता को नियंत्रित करने के लिए सबसे निचले स्तर तक गिर चुकी है।

पटना: कांग्रेस के महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने आज कहा कि पेगासस जासूसी कांड इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार डरी हुई है और वह किसी भी स्तर पर जाकर सत्ता को नियंत्रित करना चाहती है।

श्री अनवर बुधवार को यहां राजीव गांधी स्टडी सर्किल के तत्वाधान में भारतीय लोकतंत्र की ज्वलंत चुनौतियां पर आयोजित परिसंवाद में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे।

उन्होंने इस मौके पर कहा कि इजराइली सॉफ्टवेयर पेगासस के माध्यम से देश के प्रमुख लोगों की जासूसी कर मोदी सरकार ने यह साबित किया है कि वह भयभीत है और येन केन प्रकारेण सत्ता को नियंत्रित करने के लिए सबसे निचले स्तर तक गिर चुकी है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आज देश बहुत ही गंभीर दौर से गुजर रहा है। देश की संवैधानिक संस्थाएं खतरे में हैं।
सच बोलने वाले को चुप कराने और डराने के लिए सरकार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है।

मीडिया को भी सच बताने से रोका जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए लोगों की एकजुटता बहुत जरूरी है, जिसे वर्तमान सरकार कमजोर करने पर तुली हुई है।

[हैम्स लाइव]

Stay Connected

1,913FansLike
502FollowersFollow
433FollowersFollow
RELATED ARTICLES

Stay Connected

1,913FansLike
502FollowersFollow
433FollowersFollow

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes