भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में जीता कांस्य पदक, 1980 के माॅस्को ओलंपिक खेलों के बाद यह भारत का पहला ओलंपिक हॉकी पदक है।
टोक्यो: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यहां गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को हरा कर 41 वर्षाें बाद ओलंपिक कांस्य पदक जीत कर पदक का सूखा खत्म किया।
1980 के माॅस्को ओलंपिक खेलों के बाद यह भारत का पहला ओलंपिक हॉकी पदक है। वहीं यह ओलंपिक के इतिहास में भारत का तीसरा हॉकी कांस्य पदक है।
अन्य दो कांस्य पदक 1968 मेक्सिको सिटी और 1972 म्यूनिख खेलों में आए थे।
भारतीय हॉकी टीम ने ओवरऑल ओलंपिक में 12 पदक जीते हैं, जिसमें आठ स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।
The Art ?: Bringing joy to Indian fans ?
The Artist ??: This TEAM ??#HaiTayyar #IndiaKaGame #Tokyo2020 #TeamIndia #TokyoTogether #StrongerTogether #HockeyInvites #WeAreTeamIndia #Hockey pic.twitter.com/CXNDQTKkWO— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 5, 2021
मैच की बात करें तो दोनों टीमों ने अपनी ताकत के साथ हॉकी खेली।
जर्मनी शुरुआत में भारत के मुकाबले थोड़ा हावी रहा। दूसरे मिनट में पहला गोल भी जर्मनी की तरफ से ही हुआ।
मिडफील्डर ओरुज तिमूर ने शानदार गोल करते हुए टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद भारत ने एक गोल की तलाश में आक्रामकता दिखाई, लेकिन गोल नहीं हो पाया और पहला क्वार्टर 1-0 के स्कोर पर समाप्त हुआ।
[हैम्स लाइव]