33.1 C
Delhi
Thursday, September 28, 2023

कांग्रेस की महिला अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कांग्रेस की सदस्यता से दिया इस्तीफा

इंडियाकांग्रेस की महिला अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कांग्रेस की सदस्यता से दिया इस्तीफा

कांग्रेस महिला अध्यक्ष और लोकसभा की पूर्व सदस्य सुष्मिता देव ने पार्टी छोड़ने की लग रही अटकलों को विराम देते हुए कांग्रेस की सदस्यता से दिया इस्तीफा

नयी दिल्ली: महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और लोकसभा की पूर्व सदस्य सुष्मिता देव ने पार्टी छोड़ने की लंबे समय से लग रही अटकलों को विराम देते हुए सोमवार को कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

सूत्रों के अनुसार उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा दिया है लेकिन त्यागपत्र देने का कोई कारण पत्र में नहीं बताया है।

श्रीमती गांधी को भेजें अपने त्याग पत्र में सुश्री देव ने कहा कि उन्होंने कई दशकों तक कांग्रेस की सेवा की है और इस दौरान उन्हें श्रीमती गांधी का जो मार्गदर्शन मिला उसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करती हैं।

कांग्रेस के अन्य जिन नेताओं ने इस दौरान उनका सहयोग किया है वह उनके प्रति भी अपना आभार व्यक्त करती हैं।

कुछ समय से सुश्री सुष्मिता देव के इस्तीफा देने की खबरें कांग्रेस से बार-बार आ रही थीं लेकिन हर बार वह इन खबरों को गलत बताती और कई बार पार्टी भी उनके इस्तीफे की खबरों का खंडन करती रही है।

इस बार उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर खुद के नाम के साथ ‘कांग्रेस की पूर्व सदस्य’ लिखकर सुबह ही स्पष्ट संकेत दे दिया था कि उन्होंने पार्टी छोड़ दी है।

दिग्गज नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष मोहन देव की पुत्री सुश्री देव सिलचर संसदीय सीट से 16वीं लोकसभा की सदस्य रही।

संसद में एक तेजतर्रार कांग्रेसी युवा नेता के रूप में उन्होंने अपनी अहम भूमिका निभाई थी और कांग्रेस के हर एजेंडे पर वह मुखर हो कर सदन में पार्टी के लिए अपनी बात रखती।

महिला कांग्रेस की कमान संभालते ही उन्होंने भाजपा पर हमला जारी रखा और खासकर महंगाई और महिलाओं के मुद्दों पर महिला कांग्रेस को जबरदस्त स्वर दिया लेकिन काफी समय से उनके कांग्रेस छोड़ने की चर्चा होती रही है।

[हैम्स लाइव]

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles

× Join Whatsapp Group