11.1 C
Delhi
Monday, January 13, 2025

सऊदी अरब के जन सुरक्षा प्रमुख भ्रष्टाचार के आरोपों में किया बर्खास्त

मध्य पूर्वसऊदी अरब के जन सुरक्षा प्रमुख भ्रष्टाचार के आरोपों में किया बर्खास्त

सऊदी अरब के शाह ने सार्वजनिक धन के गबन के आरोप में जन सुरक्षा प्रमुख को बर्खास्त कर दिया और उनके खिलाफ जांच के आदेश दिये।

दोहा: सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद ने सार्वजनिक धन के गबन के आरोप में जन सुरक्षा प्रमुख निदेशक खालिद बिन करार अल-हरबी को मंगलवार को बर्खास्त कर दिया और उनके खिलाफ जांच के आदेश दिये।

सरकारी समाचार एजेंसी एसपीए ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि अल-हरबी के सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों से जुड़े 18 व्यक्तियों की भागीदारी के साथ जालसाजी, रिश्वतखोरी और पद के दुरुपयोग सहित कई अपराधों में लिप्त रहने का संदेह है।

गौरतलब है कि जब से शाह के बेटे मोहम्मद बिन सलमान सिंहासन के उत्तराधिकारी बने हैं।

उन्होंने सऊदी अरब में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार विरोधी अभियान शुरू किया है, और शाही परिवार के कई सदस्यों, उच्च पदस्थ अधिकारियों और व्यापारियों को वित्तीय अपराध के संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles