14.1 C
Delhi
Tuesday, December 5, 2023

Lightbits अब Microsoft Azure Marketplace में उप्लब्ध है

Lightbits अब Microsoft Azure Marketplace में उप्लब्ध है

San Jose, Calif., United States:  

Lightbits®, किसी भी क्लाउड के लिए आसान, लचीले और कम-लागत के डेटा प्लेटफार्म समाधानों में नवाचारों के अग्रणी, ने Azure पर एप्लिकेशनें और सेवाएं उपलब्ध करवाने वाले ऑनलाइन स्टोर Microsoft Azure Marketplace, में Lightbits Cloud Data Platform की आज उपलब्धता की घोषणा की है। अब Lightbits के ग्राहक उत्पादक और विश्वसनीय Azure क्लाउड प्लेटफार्म की सुव्यवस्थित तैनाती और प्रबंधन का लाभ उठा सकते हैं।

Lightbits, कंपनियों द्वारा अपने भंडारण-बहुलता वाले कार्यभारों को Azure पर स्थानांतरण करने हेतु मूल क्लाउड भंडारण से जुड़े प्रदर्शन और लागत सम्बंधी प्रतिबंधों को हटाता है। TCP पर NVMe®द्वारा जोड़ी गई वर्चुअल मशीनों का क्लस्टर बनाकर, Lightbits क्लाउड में आवश्यक एंटरप्राइज़ डेटा सेवाएं प्रदान करते हुए Azure पर मांगो से भरे डेटाबेस, एनालिटिक्स और ट्रांजेक्शनल कार्यभारों को बल देने के लिए, एक उच्च-प्रदर्शन वाले SAN को तैयार करता है। Marketplace के माध्यम से Managed Application के रूप में Lightbits उपलब्ध है जिसके उपयोग से मूल भंडारण पेशकश के रूप में इसका प्रावधान और प्रबंधन करना आसान हो जाता है।

अब Azure के eu-पश्चिम, us-पूर्व, और us- पश्चिम क्षेत्रों के पूर्वालोकन में, Lightbits ग्राहकों को निम्न गतिविधियों में सहायता करता है :
 

  • क्लाउड में स्थानांतरण को गति प्रदान करना। Lighbits 1 मिलियन IOPS प्रति वॉल्यूम और 190 माइक्रोसेकंड तक की निम्न समान विलंबता तक डिलिवर कर सकता है। Lightbits क्लस्टर के आकार में वृद्धि होने के साथ-साथ यह उच्च-प्रदर्शन लिनियर रूप से बढ़ता है। 
  • क्लाउड भंडारण की लागत नियंत्रण करना। प्रतिष्ठान अपनी भंडारण लागत में 85% तक की बचत कर सकते हैं। ग्राहकों को व्यवस्थापित IOPS या वॉल्यूम के स्थान पर क्षमता खपत आधार पर चार्ज किया जाता है, और कम व्यवस्थापन, डेटा में कमी, और अन्य दक्षताओं के माध्यम से क्षमता उपयोग को कम किया जाता है।
  • भंडारण प्रबंधन में स्वचालित रूप से कार्य करना। Azure Marketplace से की गई Lightbits की खरीदारियों में ग्राहक के Azure सब्सक्रिप्शन में भंडारण क्लस्टर के प्रबंधन के लिए सहायता सेवाएं सम्मिलित हैं। प्रबंधित एप्लिकेशन सेवाओं में 24/7 स्वास्थ्य निगरानी, SLA के साथ उच्च उप्लब्धता, अग्रसक्रिय सॉफ्टवेयर अपग्रेड, समीक्षात्मक असुरक्षित पैच, स्व-उपचार सूचनाएं, और क्लस्टर विस्तार के लिए दिशानिर्देश सम्मिलित हैं।
  • सेवाओं की बढ़ोतरी में लचक। Lightbits के अलग-अलग आर्किटेक्चर से क्लस्टर की क्षमता और प्रदर्शन को स्वतंत्रता से बढ़ने में सहायता मिलती है। QoS यह सुनिश्चित करता है कि Lightbits क्लस्टर पर कार्यभार में वृद्धि होने पर उपयोगकर्ता के लिए सेवा पर कोई असर न पड़े।
  • प्रावधान और वॉल्यूम प्रबंधन को सरल बनाना। Lightbits के साथ, संसाधनों के प्रावधान और प्रबंधन का वॉल्यूम-बाई-वॉल्यूम आधार के स्थान पर क्लाउड में SAN की तरह किया जाता है।
  • सब उप्लब्धता क्षेत्रों में उच्च उप्लब्धता बना कर रखना। उप्लब्धता क्षेत्रों (AZs) के अंदर या सब जगहों पर समकालिक नकल का उपयोग करके डेटा की सुरक्षा की जाती है और स्व-उपचार क्षमताएं व्यवसाय की निरंतरता सुनिश्चित की जाती है।
  • “any cloud” लचीलेपन से सतर्क रहें। Azure के पब्लिक क्लाउडों और परिसर-में निजी डेटा सेंटरों के क्लाउडों के लाइसेंस पोर्टेबल होते हैं। बहु-किराएदार एनवायरनमेंट विभिन्न विविध-ऐप एनवायरनमेंटों को सेवाएं प्रदान करता है
“प्रतिष्ठानों द्वारा क्लाउड-प्रथम कार्यनीतियों को प्राथमिक्ता प्रदान करते हुए, कई प्रतिष्ठानों को पता चल रहा है कि उनके पास मिशन-क्रिटीकल कार्यभार हैं जिन्हें वे पब्लिक क्लाउड में SLAs चला कर पूरा नहीं कर पाएंगे, या इस पर व्यय की गई लागत इन्हें अव्यावहारिक बना देगी,” Kam Eshghi, Lightbits में सह-संस्थापक और मुख्य कार्यनीति अधिकारी ने कहा। “Lightbits के साथ उन्हें नेटिव क्लाउड भंडारण की तुलना में Azure पर कम लागत पर उच्च्तम सम्भावित प्रदर्शन, और प्रबंधित सेवा के रूप में स्वचालित संचालन प्राप्त होता है। अब वे अपने सारे कार्यभार को क्लाउड पर स्थानांतरित कर सकते हैं और उन्हें विश्वास है कि आसमान छूती लागतों के कारण उन्हें उनको वापिस परिसर-में नहीं लाना होगा।“

“Microsoft Azure Marketplace के माध्यम से, पूरे विश्व में ग्राहक उनके विश्वसनीय पार्टनर समाधानों, सब सत्यापित और अनुकूलतम, का Azure पर आसारी से प्रयोग करके चला सकते हैं,” Jake Zborowski, Microsoft Corp में Microsoft Azure Platform के महाप्रबंधक, ने कहा। “बढ़ते हुए Azure Marketplace इकोसिस्टम में Lightbits समाधान का स्वागत करते हुए हम प्रसन्न हैं।”

Azure पर चलाने के लिए सत्यापित क्लाउड समाधान खरीदने और बेचने के लिए The Azure Marketplace एक ऑनलाइन मार्किट है। The Azure Marketplace प्रगतिशील, क्लाउड-आधारित समाधान चाहने वाली कंपनियों को उपयोग-हेतु-तैयार समाधान विकसित करने वाले पार्टनरों के साथ जोड़ने में सहायता करता है।

“मार्किट को एक Lightbits जैसा क्लाउड-नेटिव भंडारण से सम्बंधित बाधाओं को हटाने और महत्वपूर्ण, भंडारण-बहुलता वाले कार्यभारों का Azure पर स्थानांतरण कर सकने में सक्षम बनाने वाला क्लाउड डेटा प्लेटफार्म चाहिए था,” John Barnes, Sycomp के बिक्री निदेशक ने कहा। “हमारे उच्च-गति पर डेटाबेस और AI कार्यभारों को चलाने वाले ग्राहकों को Azure पर एक ऐसा समाधान चाहिए था जो सर्वोत्तम मूल्य/प्रदर्शन क्षमताएं प्रदान करने के साथ-साथ तैनात और प्रबंधन करने में आसान हो। आज Lightbits वह अद्वितीय समाधान है।”

अधिक जानकारी के लिए 29 सितम्बर, 2023, को Azure के जीवंत लांच कार्यक्रम में Lightbits के लिए अपना अगली पंक्ति में स्थान आरक्षित (reserve your front-row seat) करें।
 
अतिरिक्त स्रोत:
 

 
Lightbits Labs का परिचय

Lightbits Labs® (Lightbits), एक समग्र डेटा प्लेटफार्म पेश करता है जो एक क्लाउड-प्रथम कार्यनीति के आधार पर प्रतिष्ठानों के भंडारण-बहुलता कार्यभारों को क्लाउड पर स्थानांतरण या एक उच्च-प्रदर्शन क्लाउड का निर्माण करने में सक्षम बनाता है। आमतौर पर यह विरासत, पारंपरिक, या क्लाउड-नेटिव भंडारण से सम्बंधित प्रदर्शन बाधाओं को हटाता और उच्च-प्रदर्शन, निरंतर निम्न विलंबता, और पूर्वानुमानित कम लागत डिलिवर करता है। नेटिव NMVe/TCP और क्लस्टर में आवश्यक डेटा सेवाओं के साथ बनाया गया आर्किटेक्चर प्रदर्शन, कार्यकुशलता, और लागत की कॉमन क्लाउड भंडारण की चुनौतियों का हल प्रदान करता है। Lightbits को एंटरप्राइज़ अग्रणियों [Cisco Investments, Dell Technologies Capital, Intel Capital, Lenovo, और Micron] का समर्थन प्राप्त है और यह एक अद्वितीय सादगी, कार्यकुशलता, दक्षता और लचीलेपन के साथ मजबूत क्लाउड स्टोरेज प्लेटफॉर्म डिलिवर करने के अभियान पर कार्यरत है।

Lightbits और Lightbits Labs, Lightbits Labs, Ltd के पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं।

सब ट्रेडमार्क और कापीराइट उनके सम्बंधित स्वामियों की सम्पत्ति हैं।

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।

संपर्क

Lightbits Labs Media Contact
[email protected]
 
स्रोत : Lightbits

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles