27.1 C
Delhi
Wednesday, July 30, 2025

जापान में भारी बारिश : 10.20 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों का पहुंचाने का आदेश

एशियाजापान में भारी बारिश : 10.20 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों का पहुंचाने का आदेश

जापान के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में पिछले गई दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। भूस्खलन के कारण एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं।

टोक्यो: जापान में भारी बारिश के कारण प्रशासन ने देश के चार दक्षिण-पश्चिमी प्रांतों से 10.23 लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का आदेश दिया है।

स्थानीय मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी।

एन.एच.के. न्यूज चैनल ने अपनी रिपोर्ट में क्षेत्रीय अधिकारियों के आंकड़ों का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में बताया कि फुकुओका, सागा, नागासाकी और हिरोशिमा प्रान्तों के निवासियों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का आदेश दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि जापान के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में पिछले गई दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।

जापान में भूस्खलन के कारण एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं।

जापान के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में रविवार को भी बारिश होने के आसार हैं।

[हैम्स लाइव]

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles