28.1 C
Delhi
Friday, August 22, 2025

जेपी नड्डा कल त्रिपुरा में चुनावी अभियान की करेंगे शुरुआत

इंडियाजेपी नड्डा कल त्रिपुरा में चुनावी अभियान की करेंगे शुरुआत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा शुक्रवार को त्रिपुरा में चुनावी अभियान की शुरुआत करने वाले हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने गुरुवार को कहा कि श्री नड्डा पहली सभा को उनाकोटी जिले के कुमारघाट और उसके बाद गोमती जिले के अमरपुर में संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात और आठ फरवरी को दो दिवसीय प्रचार अभियान के लिए यहां पहुंचने वाले हैं, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नौ फरवरी को रैलियों को संबोधित करने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी दो चरणों की यात्रा के दौरान पश्चिम और दक्षिण त्रिपुरा जिलों में कई चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे और श्री शाह अपने त्रिपुरा दौरे के तीन चरणों में 10 रैलियों और रोड शो को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के शीर्ष नेता भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई शीर्ष नेता कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे जबकि मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी, प्रकाश करात और माणिक सरकार सहित माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य वाम दलों के लिए प्रचार करेंगे।

तृणमूल कांग्रेस के त्रिपुरा राज्य प्रभारी राजीव बनर्जी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित तृणमूल कांग्रेस के सितारे अगले सप्ताह से त्रिपुरा में चुनाव प्रचार करेंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी छह और नौ फरवरी को कुछ रोड शो और चुनावी रैलियों में शामिल होंगे।

पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष सुब्रत बख्शी और लोकसभा सांसद सुदीप बनर्जी के साथ-साथ लोकसभा सांसद महुआ मैत्रा, काकली घोष दस्तीदार, मिमी चक्रवर्ती, कोलकाता के मेयर और शहरी विकास और नगर मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम सहित 37-स्टार प्रचारक हैं, जो राज्य में रैलियां करेंगे।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles